News

News

Monday, 20 January 2014

लेडीज टॉयलेट में घुसे केजरीवाल के मंत्री सोमनाथ भारती

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सड़कों पर अपने धरना-प्रदर्शन को भले ही आम आदमी की आजादी की लड़ाई बताया है, लेकिन धरने के दूसरे दिन उनकी यह लड़ाई वॉशरूम को लेकर देखी गई।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ धरने पर बैठे दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती मंगलवार सुबह दिल्ली प्रेस क्लब के लेडीज टॉयलेट का इस्तेमाल करते देखे गए। भारती लेडीज टॉयलेट से बाहर निकलते वक्त कैमरे में कैद किए गए। आपको बता दें कि केजरीवाल और उनके मंत्री दिल्ली में रेल भवन के बाहर घरने पर बैठे हैं, जहां से प्रेस क्लब थोड़ी ही दूर है। प्रेस क्लब के लेडीज टॉयलेट में केजरीवाल के मंत्री सोमनाथ भारती के घुसने की वजह से महिला पत्रकारों को बाहर इंतजार करना पड़ा।

अरविंद केजरीवाल ने केन्द्र सरकार पर रेलभवन के पास के सारे टॉयलेट बंद कराने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा कि उनके मंत्री बैरिकेडिंग हटाकर मोबाइल टॉयलेट को धरना स्थल तक लेकर आए। टॉयलेट न होने की वजह से 'आप' के मंत्रियों और कार्यकर्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, 'आप' के मंत्री सौरभ भारद्वाज को सुबह पत्रकारों से बात करते वक्त दातून का इस्तेमाल करते देखा गया।

No comments:

Post a Comment