News

News

Saturday, 11 January 2014

केजरीवाल सरकार की राह पर चली मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार

भोपाल
मध्य प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी का प्रभाव दिखने लगा है। दिल्ली सरकार की तर्ज पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी एक ऐंटि-करप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस नंबर पर कॉल करके सरकारी विभागों के करप्शन की शिकायत की जा सकती है।

शुक्रवार शाम को मध्य प्रदेश की सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक मोबाइल नंबर ट्वीट किया है, जिसपर कोई भी नागरिक सरकारी विभागों के करप्शन के खिलाफ शिकायत कर सकता है। हेल्पलाइन का नंबर 9009133322 है और यह शनिवार शाम से काम करना शुरू कर देगा।

मध्य प्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव ने गुरुवार को विधानसभा में कहा था कि सरकार करप्शन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए जनता के लिए फायदेमंद नीतियां बनाएगी। अपने इस वादे को पूरा करते हुए चौहान ने गुरुवार को हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया।

No comments:

Post a Comment