नई दिल्ली
नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के चेयरमैन और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस स्वतंत्र कुमार पर एक महिला ने सेक्शुअल हरैसमेंट का आरोप लगाया है। आरोप है कि जस्टिस कुमार ने महिला से तब छेड़छाड़ की थी, जब वह सुप्रीम कोर्ट में उनके अंडर इंटर्नशिप कर रही थी। आरोप लगाने वाली महिला ने जस्टिस कुमार के ऑफिस में मई 2011 में इंटर्नशिप की थी। उस वक्त वह कोलकाता के एनयूजेएस में पढ़ाई कर रही थी। इंग्लिश अखबार इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक चीफ जस्टिस पी. सदाशिवम को 30 नवंबर, 2012 को भेजे 7 पेजों के हलफनामे में महिला ने लिखा है कि जस्टिस कुमार ने उसकी इच्छा के विरुद्ध छुआ और गलत इरादे से करीब आने की कोशिश की। इस घटना के बाद उसने इंटर्नशिप छोड़ दी और कोलकाता जाकर कॉलेज जॉइन कर लिया।

No comments:
Post a Comment