विजय हजारे ट्रोफी के लिए गंभीर को दिल्ली की कमानएनबीटी, नई दिल्ली
27 फरवरी से शुरू होने वाली वनडे चैंपियनशिप (विजय हजारे ट्रोफी) के लिए दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने शुक्रवार को 40 संभावित खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की। चेतन चौहान की अगुवाई वाली चयन समिति ने भारतीय टीम से बाहर चल रहे गौतम गंभीर को पहले ही टीम का कप्तान घोषित कर दिया है।टीम में वीरेंद्र सहवाग, आशीष नेहरा और ईशांत शर्मा को भी जगह दी गई है। दिल्ली का पहला मुकाबला 27 फरवरी को जम्मू और कश्मीर से होगा। अभी इसके स्थान का निर्धारण नहीं हुआ है। संजीव शर्मा को मुख्य कोच और एस. एस. सरीन को मैनेजर नियुक्त किया गया है। सभी खिलाड़ी 17 फरवरी को सुबह 8 बजे उन्हें फिरोजशाह कोटला मैदान पर रिपोर्ट करेंगे।
40 सदस्यीय संभावित टीम : गौतम गंभीर (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, उन्मुक्त चंद, मिथुन मन्हास, पुनीत बिष्ट, सुमित नरवाल, आशीष नेहरा, ईशांत शर्मा, मोहित शर्मा, मनन शर्मा, मिलिंद कुमार, परविंदर अवाना, पवन सुयाल, रजत भाटिया, वैभव रावल, ध्रुव शोरे, वरुण सूद, जागृत आनंद, पवन नेगी, नितीश राणा, क्षितिज शर्मा, विकास मिश्रा, राहुल यादव, योगेश नागर, शिवम शर्मा जूनियर, मनोज चौहान, जावेद खान, शैली शौर्य, रिषित सैनी, विकास टोकस, नवदीप सैनी, आदित्य कौशिक, राजेश शर्मा, शिवम शर्मा सीनियर, सार्थक रंजन, प्रत्यूष सिंह, सारंग रावत, हिम्मत सिंह, अर्जुन गुप्ता, प्रदीप मलिक, समर्थ सिंह और सौरभ पासी।
अंतिम गेंद पर श्रीलंका की जीत, बांग्लादेश से सीरीज भी जीता
चटगांव
लसिथ मालिंगा की अगुवाई में बोलर्स के उम्दा प्रदर्शन और तिसारा परेरा की उपयोगी पारी से श्रीलंका ने आखिरी बॉल तक खिंचे कम स्कोर वाले दूसरे टी-20 क्रिकेट मैच में शुक्रवार को बांग्लादेश को तीन विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया।
बांग्लादेश की टीम पहले बैटिंग करते हुए 19.5 ओवर में 120 रन ही बना पायी। श्रीलंका के लिए हालांकि यह छोटा लक्ष्य भी बड़ा बन गया। उसके 6 विकेट 50 रन पर आउट हो गए, लेकिन वह आखिर में 20 ओवर में सात विकेट पर 123 रन बनाकर जीत दर्ज करने में सफल रहा।
श्रीलंका को आखिरी गेंद पर दो रन की जरुरत थी। सचित्रा सेनानायके (नाबाद 12) ने फरहद रजा पर विजयी चौका लगाया। कुमार संगकारा (37) और तिसारा परेरा (नाबाद 35) ने सातवें विकेट के लिए 46 रन जोड़कर श्रीलंका को शुरुआती झटकों से उबारा। परेरा आखिर तक क्रीज पर टिके रहे। उन्होंने 28 गेंदें खेली तथा तीन चौके लगाये।

वेलिंगटन टेस्टः रहाणे-धवन की बैटिंग से भारत को 246 रनों की बढ़त
वेलिंगटन
न्यू जीलैंड दौरे पर बुरे दौर से गुजर रही टीम इंडिया ने वेलिंगटन टेस्ट में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 246 रन की लीड लेकर टेस्ट पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। मैच के दूसरे दिन अंजिक्य रहाणे (118) की शानदार सेंचुरी और शिखर धवन (98) की धामकेदार बैटिंग की बदौलत भारत ने पहली पारी में 438 रन बनाए। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी 68 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। पहली पारी में पिछलने के बाद न्यू जीलैंड की शुरुआत भी खराब रही। उसने अपनी दूसरी पारी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पीटर फुलटॉन का विकेट खोकर 24 रन बना लिए हैं। गौरतलब है कि भारत ने ईशांत शर्मा की धारदार बोलिंग की बदौलत न्यू जीलैंड की पहली पारी 192 रन पर समेट दी थी।
Ind Vs. NZ: दूसरे दिन का स्कोरकार्ड देखें
आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन शिखर धवन नाइट वॉचमैन इशांत शर्मा के साथ पारी को आगे बढ़ाने क्रीज पर उतरे। धारदार बोलिंग कर 6 विकेट झटकने वाले इशांत ने बैटिंग में भी 26 रन का योगदान दिया। इशांत के आउट होने के बाद एक छोर पर शिखर धवन टिके रहे। पहले दिन के 71 रन से आगे खेलते हुए उन्होंने 98 रन की शानदार पारी खेली और टीम इंडिया को मजबूती दी, हालांकि शिखर महज दो रन से शतक से चूक गए। उधर, दूसरे छोर पर विराट कोहली डटे रहे और उन्होंने कई आकर्षक शॉट खेले। कोहली अपनी पारी ज्यादा आगे नहीं बढ़ा सके और 38 रन पर आउट हो गए।

शिखर धवन के आउट होने के बाद रोहित शर्मा बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन बिना खाता खोले उन्हें पविलियन का रुख करना पड़ा। उन्हें जेम्स नीशम ने बोल्ड कर दिया। रोहित के जाने के बाद अजिंक्य रहाणे ने विराट कोहली के साथ मिलकर पारी को संभाला और भारत को पहली पारी में न्यू जीलैंड के खिलाफ बढ़त दिलाई। विराट कोहली 38 रन बनाकर नील वैगनर का शिकार हुए। 348 के स्कोर पर धोनी के रूप में भारत को सातवां झटका लगा, लेकिन रहाणे दूसरे छोर पर डटे रहे। रविंद्र जडेजा 26 रन पर नील वैगनर का शिकार बने। निचले क्रम में जहीर खान ने कुछ अच्छे शॉट लगाए और बढ़त 200 के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया। वह 26 रन बनाकर आउट हुए।
न्यू जीलैंड की ओर से ट्रेंट बॉल्ट, नील वैगनर और टिम साउदी ने 3-3 विकेट लिए, जबकि जेम्स नीशम को एक विकेट मिला। मैच के पहले दिन इशांत और शमी की शानदार बोलिंग के दम पर भारत ने न्यू जीलैंड को पहली पारी में महज 192 रन पर समेट दिया था। इशांत ने 6 और शमी ने 4 विकेट लिए थे। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाए थे।

डी. सैमी और मॉर्लन सैम्युल्स की वेस्ट इंडीज टीम में वापसी
सेंट जोंस
वेस्ट इंडीज के तीन अग्रणी खिलाड़ियों- क्रिस गेल, डी. सैमी और मॉर्लन सैम्युल्स को आयरलैंड के साथ अगले सप्ताह होने वाले वनडे और ट्वेंटी-20 सीरीज के लिए नैशनल टीम में चुना गया है। गेल जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण न्यू जीलैंड दौरे में नहीं खेल सके थे और उसके बाद से वह पहली बार टीम में वापसी कर रहे हैं।
सैमी और सैम्युल्स को न्यू जीलैंड के साथ खेली गई वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी। दोनों फिर से टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं। 23 साल के तेज गेंदबाज मिग्वेल क्युमिंस वनडे टीम में नया चेहरा हैं, जबकि रवि रामपॉल को ट्वेंटी-20 टीम में शामिल किया गया है।
रामपॉल को चोट के कारण न्यू जीलैंड दौरा बीच में छोड़ना पड़ा था। वह दो वनडे और दो ट्वेंटी-20 मैचों में नहीं खेल सके थे। न्यू जीलैंड दौरे में खराब प्रदर्शन करने वाले टीनो बेस्ट, जॉनसन चार्ल्स, नरसिंह देवनारायण और चाडविक वॉल्टन को दोनों प्रारूपों की टीमों से बाहर कर दिया गया है।

No comments:
Post a Comment