News

News

Monday, 20 January 2014

85 अमीरों के पास दुनिया की आधी संपत्ति

दावोस
दुनिया में अमीर और गरीब के बीच का फासला इस कदर बढ़ा है कि दुनिया की आधी आबादी के पास जितनी संपत्ति है, उतनी संपत्ति दुनिया भर के केवल 85 अमीर लोगों के पास है। दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक से पहले ऑक्सफैम की 'वर्किंग फार द फ्यू' शीर्षक से प्रकाशित रिपोर्ट में यह बात कही गई है। इसमें विकसित और विकासशील दोनों तरह के देशों में बढ़ती असमानता का विस्तार से उल्लेख किया गया है।

ऑक्सफैम का दावा है, 'अमीरों ने आर्थिक खेल के नियम अपने हित में करने तथा लोकतंत्र को कमजोर करने के इरादे से राजनीतिक रास्ता भी अख्तियार किया है। दुनिया के 85 सबसे अमीर लोगों के पास जो संपत्ति है, वह दुनिया की आधी आबादी 3.5 अरब लोगों की संपत्ति के बराबर है।'
रिपोर्ट के अनुसार, 1970 के दशक में धनवानों के मामले में टैक्स की दरें 30 देशों में से 29 में कम हुई हैं। ये वे देश हैं, जिनके बारे में आंकड़े उपलब्ध हैं। इसका मतलब है कि कई जगहों पर धनवान न केवल खूब धन अर्जित कर रहे हैं, बल्कि उस पर कर भी कम दे रहे हैं।

21,000 अरब डॉलर बिना रिकॉर्ड के
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि अमीर लोग और कंपनियां टैक्स अधिकारियों से खरबों डॉलर छिपाती हैं। एक अनुमान के अनुसार 21,000 अरब डॉलर बिना रिकॉर्ड के हैं और यह रकम विदेश में पड़ी है।

भारत में 10 साल में 10 गुना अरबपति
इसमें कहा गया है कि पिछले दशक में भारत में अरबपतियों की संख्या 10 गुना बढ़ी है। कर ढांचे और सरकारी तंत्र में पैठ का लाभ उठाते हुए उनकी संपत्ति बढ़ती जा रही है। दूसरी तरफ गरीबों पर होने वाला खर्च उल्लेखनीय रूप से कम है।

क्या कहती है रिपोर्ट
पिछले 25 साल में धन कुछ लोगों तक केंद्रित हुआ है

दुनिया के 1 पर्सेंट परिवारों के पास इतनी संपत्ति है, जो दुनिया की करीब आधी आबादी (46 पर्सेंट) के पास मौजूद संपत्ति के बराबर है

10 में से 7 लोग ऐसे देशों में रहते हैं, जहां पिछले 30 सालों के दौरान असमानता बढ़ी है

26 में से 24 देशों में सबसे अमीर लोगों ने अपनी आय में 1 पर्सेंट की वृद्धि की है

ये आंकड़े उन देशों के हैं, जिनके बारे में 1980 से 2012 तक का डेटा उपलब्ध है

यह चौंकाने वाला है कि 21वीं सदी में दुनिया की आधी आबादी के पास इतनी संपत्ति नहीं है, जितनी कि 85 लोगों के पास।

No comments:

Post a Comment