News

News

Monday, 20 January 2014

अराजक' हुए केजरीवाल, लास्ट मिनट में बदली रणनीति

प्रशांत सोनी, नई दिल्ली
रविवार को केजरीवाल ने खुद लोगों से अनुरोध किया था कि सिर्फ वह और उनकी सरकार के 6 मंत्री धरना देने जाएंगे, इसलिए अन्य लोग वहां न आएं। लेकिन सोमवार को धरने पर बैठने के साथ ही उन्होंने आम लोगों के साथ-साथ दिल्ली के ऑटो वालों और रेहड़ी पटरी वालों को भी धरने में पहुंचने का आह्वान कर डाला। इतना ही नहीं, उन्होंने खुद को 'अराजक' बताते हुए पुलिस वालों से भी अपील कर डाली कि वो भी अगले 5-6 दिनों की छुट्टी लेकर धरने में शामिल हो जाएं। रणनीति में आए इस बदलाव को आम आदमी पार्टी के लोकसभा चुनाव अभियान की अनौपचारिक शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल यह घोषणा तो पहले ही कर चुके थे कि अगर सोमवार सुबह तक कनॉट प्लेस, मालवीय नगर और सागरपुर थाने के एसएचओ और एसीपी को सस्पेंड नहीं किया गया, तो वो गृह मंत्रालय के बाहर धरने पर बैठ जाएंगे। लेकिन सोमवार को क्या होगा और कैसे होगा, इसका अंदाजा किसी को नहीं था। केजरीवाल ने लास्ट मिनट में अपनी रणनीति बदलकर सबको हैरान कर दिया। ​हालांकि धरने पर बैठने से पहले पुलिस ने करीब एक घंटे तक केजरीवाल को रेल भवन के पास उनकी गाड़ी में ही रोके रखा। पुलिस का प्लान था कि केजरीवाल किसी तरह वहां से लौट जाएं, लेकिन वह गाड़ी से उतरकर वहीं धरने पर बैठ गए

No comments:

Post a Comment