वीरेंद्र वर्मा, नई दिल्ली
लोगों ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पूरी गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। वे अगर धरना कर रहे हैं तो सब ठीक है अगर कोई जरा भी उनके खिलाफ आवाज बुलंद करे तो उसके खिलाफ मार पिटाई पर उतर आते हैं। सोमवार को एक टीवी पत्रकार, गेस्ट टीचर्स, कांग्रेसी नेता और एक आम आदमी पार्टी की ही नेता के साथ मारपीट व बदसलूकी की। लोग अब मुख्यमंत्री अरविंद के धरने और उनकी कार्यशाली पर प्रश्नचिह्न लगा रहे हैं। लोगों को उनके धरने से जो परेशानी हो रही है वह तो अलग है, लेकिन अगर रेल भवन पर कोई और अपनी मांग लेकर पहुंच रहा है तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उन्हें बख्श नहीं रहे हैं।
गेस्ट टीचर्स की पिटाई
पिछले 7 दिनों से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से परमानेंट जॉब की मांग कर रहे गेस्ट टीचरों की जब सुनवाई नहीं हुई तो मंगलवार को ये भी रेल भवन पहुंच गए। यहां केजरीवाल धरने पर बैठे हैं, ये टीचर्स चुपचाप तरीके से अपनी मांग कर रहे थे, लेकिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इन पर हमला बोल दिया। गेस्ट टीचर डॉ़ रचना के मुताबिक आप के कार्यकर्ताओं ने उनकी चेस्ट पर मुक्का मारा, इसी तरह एक और गेस्ट टीचर टीना सिंघल के साथ मारपीट की गई वह बेहोश हो गई। वहां जितने भी टीचर अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे उनके साथ बदसलूकी की गई। डॉ़ रचना का कहना है कि ये आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता नहीं है गुंडे हैं। इनकी सरकार ने वादा किया था कि सभी कांट्रेक्ट टीचर्स को रेगुलर कर देंगे लेकिन अब वे अपने इस वादे से मुकर रहे हैं। उल्टा उन पर हमला और उनका पीछा कराया जा रहा है।
शहजाद पूनावाला के साथ मारपीट
ऐडवोकेट और याचिकर्ता शहजाद पूनावाला के साथ के साथ भी मंगलवार की दोपहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की और उनका मोबाइल तक छीन लिया। उन्होंने इस बात को लेकर पार्ल्यामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पूनावाला का कहना है कि मै शास्त्री भवन कुछ मीडिया के लोगों से अकेले मिलने गया था उन्हें कुछ पेपर देने थे, लेकिन वहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पहुंच गए और दलाल कहने लगे। उनके साथ मारपीट भी की। पास में ही मुख्यमंत्री केजरीवाल थे उनका आरोप है जैसे ही उन्होंने इस मामले की शिकायत अरविंद केजरीवाल से की तो वे मुस्कराए और आगे निकल गए।
पूनावाला ने सोमनाथ भारती के नस्लवाल वाले मामले में एनएचआरसी में याचिका लगाई हुई है। पूनावाला ने आम आदमी पार्टी पर सवाल किया है कि जब दुर्गा शक्ति नागपाल मामले में यूपी सरकार ने उन्हें सस्पेंड किया था तब इन लोगों ने ही विरोध किया था कि बिना जांच के उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। अब ये उपराज्यपाल ने जांच के आदेश दिए हैं तो ये बिना जांच के ही सस्पेंड करने की मांग कर रहे हैं। आम दो मानक क्यों अपना रही है।

No comments:
Post a Comment