News

News

Monday, 20 January 2014

मंगलवार को भी बंद रहेंगे 4 मेट्रो स्टेशन

नई दिल्ली
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के धरने को ध्यान में रखते हुए चार मेट्रो स्टेशन मंगलवार को भी बंद रहेंगे। इसके साथ ही केंद्रीय सचिवालय से मेट्रो भी नहीं बदली जा सकेगी।

मंगलवार को 6 बजे से पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन और रेस कोर्स मेट्रो स्टेशन पर किसी को भी बाहर निकलने या अंदर जाने की इजाजत नहीं होगी। इसके साथ ही केंद्रीय सचिवालय से मेट्रो बदलने की सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगी। लाइन 6 पर बदरपुर से आने वाली मेट्रो खान मार्केट से ही लौट जाएगी।

दिल्ली के सीएम और उनके मंत्रियों द्वरा धरने के लिए जनता को बुलाने के मद्देनजर यह फैसला किया गया है। यह व्यवस्था आगामी आदेशों तक जारी रहेगी।द्योग भवन और रेस कोर्स मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। इसके साथ ही लाइन 6 पर बदरपुर से आने वाली मेट्रो खान मार्केट तक ही आएगी। मेट्रो यहीं से मुड़ जाएगी। इस तरह से केंद्रीय सचिवालय से मेट्रो नहीं बदली जा सकेगी।

No comments:

Post a Comment